कीवी मैन भवान सिंह कोरंगा को मिला मिलियनेयर फार्मर अवार्ड

48 / 100 SEO Score

रिटायरमेंट के बाद कीवी की खेती में रचा इतिहास

“कीवी मैन” भवान सिंह कोरंगा को मिला ‘मिलियनेयर फार्मर अवार्ड 2023’

बागेश्वर, उत्तराखंड अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज़्बा हो, तो उम्र सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाती है। 72 वर्षीय भवान सिंह कोरंगा, जो कभी सरकारी स्कूल में हेड मास्टर थे, आज “कीवी मैन” के नाम से जाने जाते हैं। रिटायरमेंट के बाद जब लोग आराम को चुनते हैं, भवान सिंह ने खेती को चुना — और बना दी एक मिसाल!

साल 2009 में रिटायर हुए, और कुछ ही वर्षों में बन गए मिलियनर किसान! बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील स्थित शामा गांव में उन्होंने सबसे पहले टिश्यू तकनीक से कीवी की खेती शुरू की। पहले ही साल मिली शानदार पैदावार ने उन्हें और प्रोत्साहित किया, और आज उनकी सालाना आमदनी 15 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा (नई दिल्ली) ने उन्हें “डिस्ट्रिक्ट मिलियनेयर फार्मर अवार्ड 2023” से सम्मानित किया है।

प्रभाव इतना गहरा कि आज शामा गांव उत्तराखंड के प्रमुख कीवी उत्पादक क्षेत्रों में शामिल हो गया है। उनकी सफलता ने गांव के अन्य किसानों को भी प्रेरित किया है और अब शामा की पहचान “कीवी बेल्ट” के रूप में उभर रही है।

भवान सिंह कहते हैं

“रिटायरमेंट ज़िंदगी का अंत नहीं, एक नए सफर की शुरुआत है।”

Exit mobile version